March 8, 2026

भूपेश बघेल को कांग्रेस में बड़ी जिम्मेदारी, राष्ट्रीय महासचिव बने

0
CM-With-Khadge-600x405

रायपुर – छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम भूपेश बघेल को कांग्रेस ने बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। भूपेश बघेल को कांग्रेस का राष्ट्रीय महासचिव बनाया गया है। इसके साथ ही उन्हें पंजाब राज्य की जिम्मेदारी सौंपी गई है। भूपेश बघेल के लंबे समय के महासचिव बनने की अटकलें लगाई जा रही थी। भूपेश बघेल गुरुवार को ही दिल्ली दौरे से लौटे हैं। शुक्रवार को उनकी नियुक्ति का आदेश जारी किया गया है। लोकसभा चुनाव के बाद कई राज्यों में चुनाव हार चुकी कांग्रेस में बदलाव की चर्चाएं थीं।

छत्तीसगढ़ कांग्रेस के सीनियर नेता भूपेश बघेल को राष्ट्रीय स्तर पर जिम्मेदारी मिली है। भूपेश बघेल कांग्रेस में ओबीसी के सबसे बड़े चेहरे हैं। ऐसे में देशभर में ओबीसी वर्ग को साधने के लिए पार्टी ने यह फैसला लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed