March 8, 2026

सेठिया ज्‍वेलर्स पर आईटी का छापा, तीन वाहनों से पहुंचे अधिकारियों ने दी दबिश

0
cg-it_copy_1024x683

धमतरी – आयकर विभाग ने सेठिया ज्वेलर्स पर छापेमारी की है। इस कार्रवाई में धमतरी और रायपुर की संयुक्त टीम शामिल है। छापे के दौरान ज्वेलर्स के साथ-साथ संबंधित व्यक्तियों के घरों पर भी छानबीन की गई।

आयकर विभाग की टीम 3 वाहनों में पहुंची, जिसमें 12 से 13 अधिकारी शामिल थे। छापेमारी की कार्रवाई लगभग 2 घंटे से जारी है। इस दौरान ज्वेलर्स में मौजूद ग्राहक भी अंदर फंस गए। इस खबर के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। वहीं आसपास के अन्‍य व्‍यापारियों में भी डर का माहौल है।

आयकर विभाग की टीम ने सेठिया ज्वेलर्स के साथ-साथ संबंधित व्यक्तियों के घरों पर भी छापा मारा। इस कार्रवाई का उद्देश्य वित्तीय अनियमितताओं और कर चोरी के संभावित मामलों की जांच करना है। इसको लेकर आईटी की टीम को टैक्‍स में गड़बड़ी को लेकर इनपुट मिल रहे थे। इसी के आधार पर यह कार्रवाई की गई है। टीम के द्वारा लगातार जांच की जा रही है। जांच में दस्‍तावेजों का मिलान भी किया जा रहा है। इसी के आधार पर आईटी की टीम आगे की कार्रवाई करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed