भाजपा सरकार के संरक्षण में खाद, रेत, शराब पर ओवर रेटिंग कर काली कमाई का खेल खेला जा रहा – धनंजय ठाकुर
रायपुर – भाजपा सरकार के सरंक्षण में ओवर रेटिंग कर काली कमाई का खेल खेलने का आरोप लगाते हुए प्रदेश कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि भाजपा सरकार को चंदा कमीशन दो और कालाबाजारी ओवर रेटिंग कर जनता को लूटो की नीति चल रही है। किसानों को सहकारी सोसायटियों में यूरिया, डीएपी खाद नहीं मिल रहा है, लेकिन खाद माफिया ओवर रेटिंग कर खुले बाजार में खाद को बेरोक-टोक बेचकर मुनाफाखोरी कर रहा है। सरकारी शराब दुकानों में शराब की तय कीमतों से प्रति बोतल 80 रु. से 90 रु. तक की ओवर रेटिंग वसूली हो रही है। नकली और मिलावटी शराब बेची जा रही है। इसमें आबकारी विभाग की बड़ी भूमिका है। रेत माफिया सिंडिकेट बनाकर अवैध खनन कर ही रहे है, जनता को ओवर रेट पर रेत बेचा जा रहा है। बिजली विभाग उपभोक्ता को स्पॉट बिलिंग में बिल कुछ और दे रहे है। भुगतान के समय राशि कुछ और ले रहे है। कमर्शियल सिलेंडर, घरेलू सिलेंडर भी ओवर रेट में बेचे जा रहे है। किसानों को पम्प में डीजल मिल नहीं रहा है लेकिन ओवर रेट पर मिल रहा है। भाजपा ने प्रदेश को काली कमाई का अड्डा बना दिया है।
प्रदेश कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि भाजपा सरकार की काली कमाई की नीति से हर वर्ग परेशान है। रेत माफिया, जमाखोरी, कालाबाजारी करने वालो को खुली छूट दे दी गई है। प्रदेश से काली कमाई कर दिल्ली में बैठे भाजपा के बड़े नेताओं तक पहुँचाकर कुर्सी बचाने की खेल खेला जा रहा है। जनता को लूटा जा रहा है, लुटेरों को संरक्षण दिया जा रहा है। सिर्फ वसूली चल रही है। माफियों का हौसला इतना बुलंद है कि कालाबाजारी के खिलाफ आवाज उठाने वालों को डराया, धमकाया जा रहा है। उन पर प्राण घातक हमला हो रहा है। इस ओवर रेटिंग वाली सरकार को जनता अब बदलना चाहती है।

