नक्सली ऑपरेशन पर निकली फोर्स, बारुदी विस्फोट में 2 CRPF जवान घायल,रायपुर रेफर
बीजापुर/ दंतेवाड़ा- जिले की सीमा पर एक बारुदी विस्फोट हुआ, जिसमें सीआरपीएफ का दो जवान गंभीर रूप से घायल हो गए। विस्फोट पुरंगेल गांव के नजदीक हुआ, जहां CRPF की 231वीं बटालियन के जवान एंटी नक्सल ऑपरेशन में के लिए निकले थे। यह टुकड़ी पुलिस फोर्स की ज्वाइंट पार्टी के साथ निकली थी।
विस्फोट में एक जवान का पैर कट गया और उसे तुरंत इलाज के लिए जगदलपुर से एमआई-17 हेलिकॉप्टर से रायपुर ले जाया गया। दोनों जवानों की हालत गंभीर बताई जा रही है। रायपुर में जवान का इलाज जारी है।
जानकारी के मुताबिक CRPF की टीम एंटी नक्सल ऑपरेशन के लिए कल यानी 3 फरवरी सोमवार को रवाना हुई थी। पुरंगेल गांव के नजदीक हुए इस विस्फोट में जवान के पैर में गंभीर चोट आई। सुरक्षा बलों ने घटना की जांच शुरू कर दी है और इलाके में सर्चिंग अभियान जारी है।
घायल जवानों को इलाज के लिए जगदलपुर से हेलिकॉप्टर द्वारा रायपुर ले जाया गया। सुरक्षा बलों ने बताया कि जवान का इलाज बेहतर हो, इसके लिए रायपुर भेजा गया है। इस घटना के बाद इलाके में सुरक्षा बलों की गतिविधियां तेज कर दी गई हैं और नक्सलियों के खिलाफ ऑपरेशन जारी है।

