March 6, 2026

स्‍क्रूटनी में 2 महापौर और 18 अध्‍यक्ष पद प्रत्‍याशियों के नामांकन रद्द, 69 पार्षद भी बाहर

0
rajya-nirvachan

रायपुर – छत्‍तीसगढ़ में नगरीय निकाय चुनाव को लेकर निर्वाचन आयोग की ओर से कार्रवाई जारी है। आज 31 जनवरी को स्‍क्रूटनी की गई। स्‍क्रूटनी में प्रदेश की 10 प्रमुख नगर पालिकाओं में दो महापौर पद के उम्‍मीदवार के नामांकन रद्द किए गए हैं। इतना ही नहीं नगर पालिका और पंचायत के 18 अध्‍यक्ष पद नामांकन निरस्‍त किए गए हैं। इसी के साथ ही स्‍क्रूटनी में 69 पार्षद कैंडिडेट्स के पर्चे भी रद्द किए गए हैं।

छत्‍तीसगढ़ में 10 नगर निगम हैं। जहां महापौर के लिए अब 107 उम्‍मीदवार ही रह गए हैं। जिन्‍होंने अपने क्षेत्र में प्रचार-प्रसार तेज कर दिया है। इन सभी का भविष्‍य कैसा रहेगा, यह जनता तय करेगी। 11 फरवरी को सभी महापौर की किस्‍मत ईवीएम में कैद हो जाएगी।

इधर प्रदेश की 49 नगर पालिकाओं और 114 नगर पंचायतों में अध्‍यक्ष पद को लेकर भी घमासान शुरू हो गया है। दोनों परिषद में 765 उम्‍मीदवार अब चुनाव मैदान में हैं। यह स्‍क्रूटनी में साफ हो गया है। इसके अलावा प्रदेश के निकायों में पार्षद पद के लिए 10737 उम्मीदवारों के नामांकन सही पाए गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed