तीन दिन सार्वजनिक अवकाश, सरकार ने जारी की अधिसूचना
रायपुर – छत्तीसगढ़ में नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव हो रहे हैं। इसी के चलते एक चरण में निकाय चुनाव कराए जाएंगे। वहीं तीन चरणों में पंचायत चुनाव का मतदान होगा। मतदान के दिन प्रदेश में सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है।
इसके लिए सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से अधिसूचना भी जारी की गई है। इसके अनुसार प्रदेश में तीन दिन सार्वजनिक अवकाश रहेगा। इन दिनों में 11 फरवरी, 17 और 20 फरवरी की तारीखों का ऐलान किया गया है। जबकि 23 फरवरी को भी मतदान होगा। उस दिन रविवार है। इसके चलते उक्त मतदान दिवस को लेकर कोई अधिसूचना जारी नहीं की गई है।

