March 6, 2026

पुलिस का बड़ा एक्‍शन: प्रदेश में अवैध रूप से घुसे 2 हजार संदेही पुलिस हिरासत में,पूछताछ के लिए लाया राजधानी

0
IMG-20250130-WA0008_copy_800x600

रायपुर – छत्‍तीसगढ़ पुलिस ने प्रदेश के अलग-अलग जिलों से करीब 2 हजार संदेहियों को अरेस्‍ट किया है। इन लोगों से पुलिस पूछताछ कर रही है। ये छत्‍तीसगढ़ के अलग-अलग शहरों में स्‍थानीय थाना में बिना सूचना दिए रह रहे थे। इन्‍होंने अपना वेरिफिकेशन नहीं कराया। इसी के चलते इन संदेहियों को हिरासत में लिया है।

पुलिस के द्वारा करीब दो हजार लोगों को हिरासत में लिया है। इनमें लोगों में पश्चिम बंगाल, जम्मू कश्मीर समेत नेपाल के लोग शामिल हैं। इन लोगों को बस में भरकर रायपुर पुलिस लाइन लाया गया है। जहां सभी का वेरिफिकेशन किया जा रहा है। पहले संदेही दुर्ग, कवर्धा में पकड़े गए थे। इसके बाद अब रायपुर में भी घुसपैठियों की पहचान हो रही है। इसको लेकर पूछताछ की जा रही है।

रायपुर में SSP समेत पुलिस के आलाधिकारी भी पुलिस लाइन पहुंच गए हैं। जिन संदेहियों को पुलिस के द्वारा बस में भरकर पुलिस लाइन लाया गया है, उनसे पूछताछ की जा रही है। जानकारी मिल रही है कि इनकी संख्‍या और भी बढ़ सकती है। बताया जा रहा है कि ये सभी छत्‍तीसगढ़ के अलग-अलग थाना इलाकों में बिना पुलिस वेरिफिकेशन के रह रहे थे। इनसे पूछताछ हो रही है।

शहर के अलग-अलग इलाकों से संदेहियों को हिरासत में लिया गया है। सभी बाहरी संदेहियों को पुलिस लाइन लाकर पूछताछ की जा रही है और वेरिफ़िकेशन किया जा रहा है। संदेहियों में बड़ी संख्या में पश्चिम बंगाल, जम्मू कश्मीर समेत नेपाल के लोग शामिल हैं। जिनको बस में भरकर पुलिस लाइन लाया गया। ये लोग शहर के अलग-अलग थाना इलाकों में बिना मुसाफिरी दर्ज कराए रह रहे थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed