April 25, 2026

जंगल में मिला विस्‍फोटक सामग्री का जखीरा, नक्‍सलियों ने बड़ी प्‍लानिंग के लिए किया था डंप

0
Screenshot_2025-01-23-18-31-11-78_f69d2d4a32b4f77b91ec4b2292b7ef16_copy_922x572

सुकमा – जिले के जंगल में सीआरपीएफ के जवानों ने बड़ी मांत्रा में नक्‍सली सामग्री, विस्‍फोटक उपकरण समेत अन्‍य सामग्री बरामद की है। कोरबा 203वीं बटालियन और सीआरपीएफ जवानों ने संयुक्‍त ऑपरेशन चलाकर बड़ी छापेमारी की। टीम ने दुल्लेड़ और मेटागुड़ा के बीच जंगल में नक्सलियों का डंप यार्ड पर कब्‍जा किया। यहां से जवानों ने भारी मात्रा में नक्सली सामग्री और उपकरण बरामद किए हैं।

जानकारी मिली है कि सुकमा के जंगलों में कोरबा की 203 और सीआरपीएफ की 131वीं बटालियन की टीम संयुक्‍त रूप से संर्चिंग पर निकली। इस दौरान जवानों ने दुल्‍लेड़ और मेटागुड़ा के बीच जंगल में जवानों को कुछ संदिग्‍ध वस्‍तुएं दिखाई दी।

जब एक जवान ने पास जाकर देखा तो नक्‍सलियों का बहुत बड़ा विस्‍फोटक पदार्थ का जखीरा मिला। नक्सलियों के द्वारा डंप किए गए सामान में जनरेटर से लेकर विस्फोटक व अन्य सामग्री रखी हुई थी। जिसे फोर्स ने बरामद कर लिया है।

यह वह सामग्री है, जिसके इस्‍तेमाल से नक्‍सली बीजीएल सेल्‍स बनाते थे। उक्‍त सामग्री बनाते समय डंप सामग्री का इस्‍तेमाल किया जाता था और इसे साजिश के तहत बड़ी घटनाओं को अंजाम देने के लिए इस्‍तेमाल किया जाता था। जवानों ने उनकी इस फैक्‍ट्री को ध्‍वस्‍त कर दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *