March 8, 2026

50 किलो का IED बम बरामद,पुल के नीचे छिपाया था आईईडी, सुरक्षाबलों की सतर्कता से नक्सलियों की साजिश नाकाम

0
Screenshot_2025-01-23-19-56-22-60_a23b203fd3aafc6dcb84e438dda678b6_copy_1280x1119

बीजापुर – छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित जिले में सुरक्षाबलों ने लगभग 50 किलोग्राम का संवर्धित विस्फोटक उपकरण (आईईडी) बरामद किया है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, यह आईईडी बासागुड़ा-आवापल्ली मार्ग पर एक पुल के नीचे छिपाया गया था।

केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) का बम निरोधक दस्ता जब क्षेत्र में गश्त कर रहा था, तो उन्हें तिमापुर दुर्गा मंदिर के पास पुल के नीचे आईईडी होने की सूचना मिली। माओवादियों ने पुल के नीचे से कांक्रीट और पत्थर हटा कर उसमें बारूदी सुरंग छिपाई थी, फिर उसे उसी तरह से ढक दिया था।

सुरक्षाबलों ने मेटल डिटेक्टर की मदद से इस बारूदी सुरंग का पता लगाया और उसे निकालने का प्रयास किया, लेकिन सुरंग बहुत गहरे होने की वजह से उसे मौके पर ही नष्ट कर दिया गया।

अधिकारियों ने बताया कि इस आईईडी को माओवादियों ने बड़े वाहनों को नुकसान पहुंचाने के लिए रिमोट कंट्रोल से लगाया था। सुरक्षाबलों की सतर्कता से माओवादियों का यह प्रयास नाकाम हो गया। इस प्रक्रिया में सड़क में गहरा गड्ढा बन गया, जिसे भरकर आवागमन को फिर से सामान्य किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed