पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पहुंचे रायपुर सेंट्रल जेल,विधायक कवासी लखमा और देवेंद्र यादव से की मुलाकात
रायपुर – पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने शराब घोटाले में गिरफ्तार पूर्व मंत्री कवासी लखमा और बलौदाबाजार के आगजनी मामले में गिरफ्तार विधायक देवेंद्र यादव से मुलाकात की है। यह मुलाकात आज दोपहर को रायपुर सेंट्रल जेल में हुई, जहां भूपेश बघेल ने दोनों नेताओं से करीब 15 मिनट तक चर्चा की।
कवासी लखमा को आबकारी घोटाले के मामले में न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है, जबकि देवेंद्र यादव को बलौदाबाजार आगजनी मामले में गिरफ्तार किया गया और वे काफी महीनों से जेल में हैं।
पहले हुई सुनवाई में, शराब घोटाला मामले में कवासी लखमा को 4 फरवरी तक न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया था। ईडी ने उनकी रिमांड लेने से इंकार कर दिया था, जिसके बाद कोर्ट ने उन्हें जेल भेजने का आदेश दिया। अब 4 फरवरी को कवासी लखमा को फिर से कोर्ट में पेश किया जाएगा।
आपको बता दे प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने मंगलवार को छत्तीसगढ़ के पूर्व आबकारी मंत्री कवासी लखमा को दो हजार करोड़ रुपये के शराब घोटाला मामले में गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया था। अदालत ने उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया, और अब वे चार फरवरी तक जेल में रहेंगे।

