March 7, 2026

रतनजोत के फल खाने से 9 बच्चे एक साथ बीमार, अस्पताल में भर्ती

0
Screenshot_2025-01-22-17-53-47-78_f69d2d4a32b4f77b91ec4b2292b7ef16_copy_1280x703_copy_1131x654

धमतरी– जिले के सेमरा गांव में मंगलवार की शाम अचानक नौ बच्चे स्कूल से घर लौटे और उल्टी करने लगे. गांव में अफरा तफरी मच गई. बच्चों को तत्काल जिला अस्पताल लाया गया.

ये सभी बच्चे स्कूल से लौटते समय खेलते हुए रतनजोत के फलों को खा गए. इसके बाद रात में इनकी तबियत बिगड़ी. सभी को उल्टियां होने लगी. पूछताछ में बच्चों ने बताया कि उन्होंने रतनजोत के फल खाए थे. सभी बच्चों को रात में ही जिला अस्पताल में भर्ती किया गया.

परिजन रामकुमार सांडिल्य ने बताया कि बच्चे स्कूल में दिनभर थे. शाम 4 बजे स्कूल छूटने के बाद शाम 6 बजे बच्चों को उल्टी होना शुरू हो गया. पूछने पर बच्चों ने बताया कि वे रतनजोत के बीज खा लिए है. सरपंच और ग्रामीणों की मदद से आनन फानन में सभी बच्चों को अस्पताल लाया गया. जहां सभी बच्चे अब खतरे से बाहर है.

जिला अस्पताल के डॉक्टर अखिलेश देवांगन ने बताया कि रात में 9 बजे बच्चों को अस्पताल लाया गया था. सभी बच्चे स्टेबल है. टोटल 11 बच्चों को लाया गया था 2 बच्चों ने रतनजोत के बीज नहीं खाये थे. 9 बच्चों ने खाया था इसलिए उन्हें उल्टी हो रहे थे. सभी बच्चे अब ठीक है.जल्द अस्पताल से छुट्टी भी दे दी जाएगी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed