March 7, 2026

बच्चियां अचानक बेहोश,अस्पताल में कराया गया भर्ती, दम घोंट रहा सीमेंट संयंत्र का प्रदूषण,कलेक्टर ने क्षेत्र को कर दिया सील

0
Screenshot_2025-01-22-18-09-25-55_f69d2d4a32b4f77b91ec4b2292b7ef16_copy_1280x596

बलौदाबाजार-भाटापारा – जिले के खपराडीह गांव स्थित स्कूल में बच्चियों की तबीयत अचानक बिगड़ने से हड़कंप मच गया। कुछ बच्चों को उल्टी हुई, जबकि कुछ बेहोश हो गए।

स्कूल प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बच्चों के अभिभावकों को सूचित किया और उन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल व भाटापारा अस्पताल भेजा गया। बच्चों ने अपनी तबीयत बिगड़ने का कारण पास में स्थित सीमेंट संयंत्र से निकलने वाली बदबूदार गैस को बताया है।

सूचना मिलने पर कलेक्टर दीपक सोनी ने तुरंत सुहेला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का दौरा किया और बच्चों की स्थिति का जायजा लिया।

उन्होंने चिकित्सा अधिकारियों को उचित इलाज के निर्देश दिए और सीमेंट संयंत्र से संबंधित शिकायतों पर भी संज्ञान लेते हुए जांच के आदेश दिए। हालांकि, अभी तक घटना के असली कारण का पता नहीं चल पाया है।

कलेक्टर दीपक सोनी ने बताया कि बच्चों की स्थिति अब नियंत्रण में है। कुछ बच्चों को जिला अस्पताल और भाटापारा भेजा गया है, जबकि बाकी का इलाज सुहेला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चल रहा है।

उन्होंने बताया कि सीमेंट संयंत्र से निकलने वाली गैस की बदबू की जांच की जा रही है और क्षेत्र को सील कर दिया गया है। साथ ही पर्यावरण और उद्योग विभाग को जांच के निर्देश दिए गए हैं।

जांच रिपोर्ट के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। बच्चों की पढ़ाई में किसी प्रकार की रुकावट न हो, इसके लिए उन्हें अन्य स्कूलों में शिफ्ट किया जाएगा।

बच्चों ने यह भी बताया कि उन्होंने और उनके अभिभावकों ने पहले भी सीमेंट संयंत्र के अधिकारियों से गैस की बदबू को लेकर शिकायत की थी, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। अब जब इस घटना की गंभीरता बढ़ी, तब प्रशासन जागा है। बच्चों का कहना है कि यह सीमेंट के प्रदूषण के कारण हो रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed