बलौदाबाजार हिंसा के आरोपियों से रायपुर सेंट्रल जेल मिलने पहुंचे भीम आर्मी प्रमुख चंद्रशेखर आज़ाद, CM हाउस का करेंगे घेराव
रायपुर – छत्तीसगढ़ में पिछले साल हुई बलौदाबाजार हिंस्सा केस से जुड़े आरोपी जेल में बंद है। इन आरोपियों से मिलने के लिए आज बुधवार को भीम आर्मी प्रमुख और सांसद चंद्रशेखर आजाद छत्तीसगढ़ पहुंचे। उन्होंने रायपुर केंद्रीय जेल में बंद आरोपियों से मुलाकात की। वहीं उन्होंने सीएम विष्णुदेव साय सरकार पर कड़ा हमला बोला। साथ ही उन्होंने सीएम हाउस का घेराव करने का भी ऐलान किया है। उन्होंने कहा वे 20 फरवरी को सीएम हाउस का घेराव करेंगे।
भीम आर्मी प्रमुख चंद्रशेखर आजाद ने पुलिस पर भी गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा पुलिस इस हिंसा केस में अपनी नाकामी छुपा रही है। इसी के कारण सतनामी समाज के लोगों को जेल भेज दिया है। यदि उन्होंने कोई अपराध नहीं किया है तो उनके साथ न्याय होगा। सतनामियों के खिलाफ सरकार के मन में जो दुर्भावना है, यह उसी का परिणाम है।
बलौदाबाजार हिंसा को लेकर सांसद ने कहा कि जब सरकार और पुलिस के द्वारा कुछ नहीं किया जाता है तो कोर्ट की शरण ली जाती है। इस मामले में उन्होंने कहा कि जब आयोग की रिपोर्ट सार्वजनिक होगी तो सब साफ हो जाएगा।

