March 8, 2026

आचार संहिता लगते ही कार से एक करोड़ रुपए कैश बरामद,नोटों की गड्डी देख पुलिस की फटी रह गई आंखे

0
_1737436454

दुर्ग – छत्तीसगढ़ में नगरीय निकाय व पंचायत चुनाव का ऐलान हो गया है। इसके साथ ही प्रदेश में अचार संहिता लागू हो गई है। इसके तहत प्रदेश के सीमाओं पर चेक पोस्ट लगाया दिया गया है व चेकिंग किया जा रहा है। इस बीच पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। जहां दुर्ग जिले में ट्रैक्टर शोरूम संचालक की एक कार से 1 करोड़ रुपए कैश बरामद हुआ है। जिसे पुलिस ने जब्त कर लिया है। दस्तावेज नहीं दिखा पाने पर इनकम टैक्स टीम के हवाले कर दिया गया है। यह पूरी घटना अंजोरा चौकी क्षेत्र की है।

जानकारी के मुताबिक, सोमवार की शाम आचार संहिता लगने के बाद पुलिस वाहन चेकिंग कर रही थी। राजनांदगांव से दुर्ग जिले में आने वाली सभी गाड़ियों की चेकिंग की जा रही थी। इस दौरान रात 8 बजे एक कार को रोककर जांच करने पर पुलिस हैरान रह गई। कार में पांच-पांच सौ रुपए के नोटो के बंडल मिले। फिलहाल पुलिस ने कार से एक करोड़ रुपए जब्त कर लिए हैं। बताया जा रहा है कि कार चालक नागपुर से दुर्ग की ओर कार में पैसे लेकर जा रहा था। इसी दौरान पुलिस ने यह कारवाई की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed