March 8, 2026

हेयर स्टाइल को लेकर चिढ़ाता था दोस्त, सीने में चाकू मारकर किया हमला,इलाज के दौरान 9 वी के छात्र की मौत

0
murder0_5056938_835x547-m-780x405

रायपुर – राजधानी में एक सनसनीखेज हत्या का मामला सामने आया है। यहां एक दोस्त ने ही मामूली बात पर दोस्त पर चाकू से हमला कर दिया। घायल नाबालिग दोस्त की इलाज के दौरान मौत हो गई। दोनों कक्षा 9वीं में पढ़ते हैं। मामला गुढ़ियारी थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक, 9वीं क्लास में पढ़ने वाला दो छात्र रोजाना एक साथ ही स्कूल जाते थे। इस दौरान दोनों के बीच हेयर स्टाइल को लेकर अक्सर हल्की नोक-झोंक हो जाती थी। लेकिन ये बात एक छात्र को इतनी चुभ गई कि वो अपने दोस्त की हत्या करने पर उतारु हो गया। उसने दोस्त में चाकू से हमला कर दिया। घायल नबालिग दोस्त को लोगों ने अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसकी मौत हो गई। पुलिस ने सूचना के बाद पड़ताल शुरू कर दी है। घटना के बाद लोगों से पता चला कि मृतक छात्र अक्सर आरोपी छात्र को हेयर स्टाइल के लिए चिढ़ाता रहता था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed