April 25, 2026

नक्सल एनकाउंटर- मैनपुर के भालूडिगी पहाड़ों में मुठभेड़,14 नक्सली ढेर

0
naxali

गरियाबंद– जिले में कल से मुठभेड़ रुक रुककर हो रही है. देर रात फिर से सुरक्षाबलों के जवानों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई. इस मुठभेड़ में 14 नक्सली मारे गए हैं. ओडिशा पुलिस मुख्यालय से इसकी जानकारी मिली है. भारी मात्रा में हथियार और गोला बारूद बरामद किए गए हैं. मौके पर सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है.

ओडिशा, छत्तीसगढ़ पुलिस और सीआरपीएफ के जवान ओडिशा के नुआपाड़ा जिले और छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले के सीमावर्ती क्षेत्रों में ज्वाइंट नक्सल ऑपरेशन चला रहे हैं. इसी ऑपरेशन के तहत गरियाबंद के मैनपुर के भालूडिगी पहाड़ों में कल दोपहर को पहली बार मुठभेड़ हुई. इस एनकाउंटर में 2 महिला नक्सली मारी गई. छत्तीसगढ़ की कोबरा बटालियन और ओडिशा की फोर्स ने संयुक्त रूप से इस एनकाउंटर को अंजाम दिया. एनकाउंटर उस समय हुआ जब जवान सर्च ऑपरेशन पर निकले थे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *