March 8, 2026

पत्रकार मुकेश चन्द्रकार की हत्या का मुख्य आरोपी गिरफ्तार, SIT ने हैदराबाद से दबोचा

0
Screenshot_2025-01-06-10-01-14-60_f69d2d4a32b4f77b91ec4b2292b7ef16_copy_1024x1177

बीजापुर – पत्रकार मुकेश चंद्राकर की हत्या मामले में बड़ी सफलता मिली है. साइबर पुलिस और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए गठित स्पेशल SIT टीम ने हत्या के मुख्य आरोपी सुरेश चंद्राकर को हैदराबाद से गिरफ्तार किया है. रविवार देर रात टीम ने ये कार्रवाई की है. गिरफ्तारी की पुष्टि बस्तर आईजी सुंदरराज पी ने की है.

एक नजर में जानिए पूरा घटनाक्रम:

कौन है मुकेश चंद्राकर: मुकेश चंद्राकर एक युवा पत्रकार था. वह NDTV समेत कई समाचार चैनलों के लिए एक स्वतंत्र पत्रकार के रूप में काम करता था. मुकेश एक यूट्यूब चैनल ‘बस्तर जंक्शन’ चलाता था. जिसके लगभग डेढ़ लाख से ज्यादा सब्सक्राइबर थे. मुकेश चंद्राकर उस समय सुर्खियों में आया जब अप्रैल 2021 में बीजापुर के तकलगुड़ा नक्सली हमले के बाद नक्सलियों की कैद से कोबरा कमांडो राकेश्वर सिंह मन्हास को छुड़ाने में अहम भूमिका निभाई थी. इस घटना के बाद तत्कालीन सीएम भूपेश बघेल ने मुकेश चंद्राकर और पूरी मध्यस्थ टीम से मुलाकात की थी

नए साल के दिन 1 जनवरी की शाम से मुकेश चंद्राकर लापता हो गया. उसके भाई युकेश चंद्राकर ने पहले तो खुद ही अपने स्तर पर भाई का पता लगाने की कोशिश की. फिर सोशल मीडिया के जरिए भाई मुकेश के 1 जनवरी को लापता होने की जानकारी पोस्ट की. युकेश के इस पोस्ट से ही खलबली मच गई, क्योंकि मुकेश बीजापुर जैसे नक्सल प्रभावित इलाके से गायब हुआ था. युकेश ने इसकी जानकारी बीजापुर पुलिस को भी दी. जिसके बाद पुलिस मुकेश चंद्राकर की तलाश में जुट गई.

बीजापुर पुलिस अधीक्षक जितेंद्र यादव ने बताया कि मुकेश के मोबाइल नंबर की लास्ट लोकेशन के आधार पर 3 जनवरी शुक्रवार को ठेकेदार सुरेश चंद्राकर के परिसर से पत्रकार की लाश जेसीबी से खुदाई मिली. परिसर में एक सैप्टिक टैंक था, जिसके अंदर पत्रकार की हत्या के बाद शव डालकर ऊपर से प्लास्टर कर दिया गया था. लगभग शाम 5 बजे पुलिस ने जेसीबी से खुदाई कर मुकेश चंद्राकर के शव को बाहर निकाला.

मुकेश चंद्राकर ने आरोपी ठेकेदार सुरेश चंद्राकार द्वारा बनाई गई सड़क में भ्रष्टाचार किए जाने का खुलासा किया था. इस मामले को पत्रकार की हत्या का मुख्य आधार माना जा रहा है. पुलिस की जांच में इस बात का खुलासा हुआ कि ठेकेदार सुरेश चंद्राकर हत्या का मुख्य आरोपी है और उसने अपने भाई रितेश चंद्राकर और सुपरवाइजर महेंद्र रामटेके के साथ मिलकर 1 जनवरी को पत्रकार मुकेश चंद्राकर की हत्या की अंजाम दिया. पत्रकार की डेड बॉडी को सेप्टिक टैंक में छिपा दिया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed