March 7, 2026

40 स्कूलों को मिली बम से उड़ाने की धमकी, बच्चों को भेजा गया वापस

0
IMG_20241209_104811

 दिल्ली- देश की राजधानी में एक बार फिर करीब 40 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है. सोमवार की सुबह 7.00 बजे आरके पुरम के डीपीएस, पश्चिम विहार के जीडी गोयनका स्कूल, मदर मैरी स्कूल समेत 40 स्कूल मैनेजमेंट को बम की धमकी भरा ईमेल आया. इस समय तक बच्चे अपनी क्लास के लिए स्कूल पहुंच चुके थे. धमकी का मामला सामने आते ही सबसे पहले बच्चों को घर भेजा गया और पुलिस को जानकारी दी गई. फायर डिपार्टमेंट और दिल्ली पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंच कर जांच शुरू कर दी है. 

गौरतलब है कि दिल्ली के स्कूल, एयरपोर्ट, होटल और अन्य जगहों पर बम की धमकियों का सिलसिला खत्म नहीं हो रहा है. कुछ समय पहले भी दिल्ली के रोहिणी में एक प्राइवेट स्कूल को बम की धमकी भरा एक ईमेल आया था. इसके बाद दिल्ली फायर डिपार्टमेंट की एक टीम जांच के लिए स्कूल कैंपस में पहुंची और धमकी अफवाह पाई गई. 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed