नक्सलियों के नापाक मंसूबो पर फ़िरा पानी, नक्सलियों द्वारा लगाए गए तीन किलो के IED बम को जवानों ने किया निष्क्रिय
दंतेवाड़ा: दंतेवाड़ा के जयकोरथा दोगरीपारा में जवानों को नुकसान पहुचाने नक्सलियों ने तीन किलो का IED बम पगडण्डी में लगा रखा था ताकि डी0आर0जी व सुरक्षा बल जब सर्चिंग पर वह से गुजरे तो उस बम का ब्लास्ट कर जवानों को नुकसान पहुचाया जा सके।
जवानों ने सूझबूझ से बम निकाल कर निष्क्रिय किया वहीं लोन वराटू अभियान और तेलम टेटम में पुलिस कैम्प खुलने से नक्सली बोखलाए हुए है क्योंकि कभी ये पूरा क्षेत्र नक्सलीयो के कब्जे में था और यहां नक्सली की हुकूमत चलती थी लेकिन सुरक्षाबलों द्वारा चलाए गए सभी अभियान से नक्सलीयो का सफाया तेज हो गया हैं

