March 10, 2026

‘‘द प्रोग्रेस ग्लोबल अवार्ड‘‘ में शामिल हुए सीएम बघेल

0
16047391645fa6605c2172d6.05290623

रायपुर: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल शनिवार को राजधानी के सायाजी होटल में आयोजित ‘‘दी प्रोग्रेस ग्लोबल अवार्ड‘‘ कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए राज्य शासन की महत्वाकांक्षी ‘‘नरवा, गरवा, घुरवा, बाड़ी‘‘ योजना सहित शिक्षा, स्वास्थ्य के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों की विस्तार से जानकारी दी।

कार्यक्रम का आयोजन अरविंदो योगा एन्ड नॉलेज फाउंडेशन ने किया। कार्यक्रम में पद्मश्री सम्मान से सम्मानित वैज्ञानिक डॉ. अनिल के गुप्ता, गंगाजली एजुकेशन सोसाइटी के सचिव निशांत त्रिपाठी, अरविन्दो फाउंडेशन की गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के क्षेत्र में कार्य करने वाली संस्था प्रोग्रेस के प्रबंध संचालक डॉ. एसएम घोष और चेयरमेन डॉ. बीके स्थापक भी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed