March 11, 2026

CG BREAKING : जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ को बड़ा झटका, भाजपा में शामिल हो रहे अजीत जोगी युवा मोर्चा अध्यक्ष प्रदीप साहू, सोशल मीडिया में लिखी यह बात 

0
WhatsApp-Image-2024-04-15-at-1.54.29-PM

रायपुर। CG BREAKING : लोकसभा चुनाव के पहले नेताओं का पार्टी छोड़ने का सिलसिला थम नहीं रहा है। अब एक बार फिर से जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ को बड़ा झटका लगा है। अजीत जोगी युवा मोर्चा, जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप साहू आज कद्दावर नेता व भाजपा रायपुर लोकसभा प्रत्याशी बृजमोहन अग्रवाल के नामांकन के दौरान भाजपा में शामिल होने जा रहे है।

सोशल मीडिया में लिखा

अजीत जोगी युवा मोर्चा, जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) के द्वारा दिए गए समस्त दायित्यों से, अपने पद एवं प्राथमिक सदस्यता से त्याग देते हुए आज प्रदेश के कद्दावर, जनप्रिय नेता, वरिष्ठ मंत्री और भाजपा रायपुर लोकसभा प्रत्याशी बृजमोहन अग्रवाल की नामांकन रैली में छत्तीसगढ़ भाजपा के प्रदेश प्रभारी नितिन नवीन जी, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, प्रदेश अध्यक्ष किरण देव सिंह सहित भाजपा के वरिष्ठ नेताओं, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में दोपहर 3 बजे रायपुर नगर घड़ी चौक में विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक दल भारतीय जनता पार्टी की विचारधारा से प्रभावित होकर भाजपा प्रवेश करने जा रहा हूँ।

बता दें कि प्रदीप साहू जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ में एक बड़े युवा नेता के रूप में प्रदेशभर में काफी लोकप्रिय है, 2023 विधानसभा चुनाव में प्रदीप साहू रायपुर दक्षिण से चुनाव लड़ा था, जिसमे उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। वहीं  इस सीट पर अग्रवाल को मात देने के लिए कांग्रेस ने भी कई प्रयोग किये पर कभी जीत हासिल नहीं कर सकी। कांग्रेस ने महंत रामसुंदर दास को प्रत्याशी बनाया था, लेकिन अग्रवाल पूरे प्रदेश में सबसे अधिक मतों से विजयी होकर 8वीं बार विधायक बने।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed