March 7, 2026

जागो अधिकारी जागो : बिना आदेश के बाहरी व्यक्ति संभाल रहे बजट शाखा जैसे महत्वपूर्ण शाखा का कार्य, कर्मचारियों से वसूली करने का भी लगा आरोप

0
sik

जिला जांजगीर चांपा कार्यालय जिला शिक्षा अधिकारी जिला जांजगीर चांपा में शासन के बिना आदेश के विवेक कुमार यादव को कंप्यूटर ऑपरेटर के पद पर स्थापना शाखा जैसे महत्वपूर्ण शाखा में कार्य किया जा रहा है एवं  रमेश कुमार सूर्यवंशी को कंप्यूटर ऑपरेटर के पद पर बजट शाखा जैसे महत्वपूर्ण शाखा में कार्य लिया जा रहा है।

जो कि संबंधित व्यक्ति बाहरी व्यक्ति है शासन की गोपनीय शाखा में अन्य बाहरी व्यक्ति से कार्य लिया जाना उचित नहीं है जिससे विभाग की गोपनीयता भंग हो रही है संबंधित व्यक्तियों को कार्यालय में कार्य करने हेतु शासन से किसी भी प्रकार की कोई आदेश जारी नहीं किया गया है  रमेश कुमार सूर्यवंशी के द्वारा बजट जैसे महत्वपूर्ण विभाग में कर्मचारियों से वसूली करने की शिकायत प्राप्त हो रही है विभाग के द्वारा किसी भी प्रकार की कार्रवाई नहीं की जा रही है एवं संबंधित लोगों से निरंतर कार्य लिया जा रहा है अब देखने वाली बात यह होगी की खबर प्रकाशित होने के बाद जवाबदार अधिकारी क्या कार्रवाई करेंगे!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed