March 10, 2026

रायपुर पहुंची केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी, महतारी हुंकार रैली में होंगी शामिल

0

केंद्रीय महिला एवं बाल विकास और अल्पसंख्यक मामलों की मंत्री स्मृति जुबिन ईरानी आज छत्तीसगढ़ आई हुई हैं।

smriti-600x405

रायपुर। केंद्रीय महिला एवं बाल विकास और अल्पसंख्यक मामलों की मंत्री स्मृति जुबिन ईरानी आज छत्तीसगढ़ आई हुई हैं। ईरानी रायपुर पहुंचकर एयरपोर्ट से सीधे बीजेपी कार्यालय के लिए रवाना हो गई हैं। थोड़ी देर बाद बिलासपुर रवाना हो जाएंगी। जहां भाजपा द्वारा आयोजित महतारी हुंकार रैली में शामिल होंगी।

वहां पर 1.30 बजे जगमल चौक स्थित पटेल मैदान से महतारी हुंकार रैली का नेतृत्व करेंगी। यह रैली नेहरू चौक जाकर एक जनसभा में बदल जाएगा। स्मृति ईरानी को इस जनसभा में मुख्य वक्ता के तौर पर बुलाया गया है। रैली के बाद स्मृति ईरानी वापस रायपुर होकर दिल्ली लौट जाएंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed