March 10, 2026

बिलासपुर में आज बीजेपी की महतारी हुंकार रैली

0

भाजपा महिला मोर्चा आज न्यायधानी में महतारी हुंकार रैली का आयोजन कर रही है।

2200800-untitled-34-copy2

बिलासपुर। भाजपा महिला मोर्चा आज न्यायधानी में महतारी हुंकार रैली का आयोजन कर रही है। इस रैली से भाजपा एक बार फिर अपनी ताकत दिखाने का प्रयास करेगी। महतारी हुंकार रैली में केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी भी शामिल होगी। इस रैली सुरक्षा को देखते हुए लगभग 500 पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई है। भाजपा महिला मोर्चा की इस महतारी हुंकार रैली में कई बड़े और दिग्गज नेता शामिल होंगे। वहीं, कोंग्रेसी भी इस रैली में शामिल होने आ रही केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी का विरोध करने की तैयारी में जुटी हुई है। कांग्रेसी काला झंडा दिखाकर केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी का विरोध करेंगे। मिली जानकारी के अनुसार कांग्रेस के लोगों का यह विरोध प्रदर्शन रायपुर-बिलासपुर मुख्य मार्ग पर तिफरा में होगा। महतारी हुंकार रैली और कांग्रेस के विरोध के बीच पुलिस प्रशासन भी पूरी तरह मुस्तैद नजर आएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed