March 11, 2026

चिटफंड कंपनी गरिमा रियल स्टेट के 2 डायरेक्टर गिरफ्तार…

0

रायपुर पुलिस ने चिटफंड कंपनी गरिमा रियल स्टेट के 2 डायरेक्टर गिरफ्तार किया है।

image-270-768x480

रायपुर पुलिस ने चिटफंड कंपनी गरिमा रियल स्टेट के 2 डायरेक्टर गिरफ्तार किया है। आरोपियों के खिलाफ तेलीबांधा थाना में अपराध दर्ज किया गया था।

ये आरोपी पहल से राजस्थान जेल में कैद थे। जिसकी सूचना पर प्रोडक्शन वारंट की अनुमति न्यायालय से प्राप्त कर पुलिस की टीम राजस्थान रवाना हुई और आरोपियों को राजस्थान से लाकर प्रोडक्शन वारंट में रायपुर न्यायालय में पेश किया गया। आरोपियों के खिलाफ अन्य राज्यों में भी 4 से अधिक अपराध दर्ज है।

दरअसल, अश्वनी कुमार जोशी ने थाना तेलीबांधा उपस्थित आकर गरिमा रियल स्टेट एंड एलाईड लिमि0 के डायरेक्टर अधिकारी/कर्मचारी के विरूद्व धोखाधडी की शिकायत की गई थी। आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी के और भी मामले दर्ज थे।

जांच के दौरान रायपुर पुलिस को जानकारी मिली कि, राजस्थान निवासी आरोपी बनवारी पिता हरी बाबू और विजेन्द्र पाल सिंह पिता वीर सिंह जेल में बंद है। जिसके बाद पुलिस ने आरोपियों को वहां से रायपुर लेकर आए। आरोपीगणों ने बताया कि उनके खिलाफ ग्वालियर (मध्यप्रदेश), भरतपुर (राजस्थान), परवनी (महाराष्ट्र), शोलापुर (महाराष्ट्र) में भी अपराध पंजीबद्व है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed