April 27, 2026

केन्द्र सरकार ने दी बिल्हा विधानसभा क्षेत्र में 100 बिस्तर वाले अस्पताल की स्वीकृति

0

प्रदेश के बिलासपुर जिले के बिल्हा शहर को केंद्र सरकार ने सौगात दी है।

people-walking-sitting-hospital-building-city-clinic-glass-exterior-flat-vector-illustration-medical-help-emergency-architecture-healthcare-concept_74855-10130-1024x641

बिलासपुर : प्रदेश के बिलासपुर जिले के बिल्हा शहर को केंद्र सरकार ने सौगात दी है। केंद्र सरकार के श्रम एवं रोजगार मंत्री ने बिल्हा में 100 बिस्तर वाले अस्पताल को स्वीकृति दी। दरअसल विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक ने केंद्रीय श्रम एवं रोजगार मंत्री भूपेंद्र यादव से दिल्ली प्रवास के दौरान इस विषय पर आग्रह किया था। कौशिक ने बिल्हा के नगपुरा में कर्मचारी राज्य बीमा योजना (ESIC) अंतर्गत 100 बिस्तर वाले अस्पताल के निर्माण का आग्रह किया था। जिसे केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने स्वीकृति दे दी है। इस संबंध में नेता प्रतिपक्ष कौशिक पिछले लंबे समय से पत्राचार के माध्यम से अस्पताल की मांग कर रहे थे। जिसकी घोषणा के बाद अब अस्पताल के माध्यम से लोगों को निशुल्क और आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध हो पाएंगी।

विधानसभा नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक ने 100 बिस्तरों के अस्पताल के स्वीकृति पर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय श्रम एवं रोजगार मंत्री भूपेंद्र यादव को आभार व्यक्त किया। इसके साथ ही उन्होंने कहा है कि यह हम सब के लिए एक ऐतिहासिक क्षण है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *