April 25, 2026

राज्यपाल अनुसुईया उइके का अधिकारिक ट्विटर अकाउंट हुआ हैक, क्रिप्टोकरंसी को लेकर किया गया ट्वीट

0

छत्तीसगढ़ की राज्यपाल अनुसूईया उइके के आधिकारिक ट्विटर हैंडल को अज्ञात हैकरों ने हैक कर लिया था।

rajypal-a

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राज्यपाल अनुसूईया उइके के आधिकारिक ट्विटर हैंडल को अज्ञात हैकरों ने हैक कर लिया था। अकाउंट का पासवर्ड बदल कर उसे फिर से बहाल कर लिया गया है।

राज्यपाल के आधिकारिक ट्वीटर अकांउट से क्रिप्टोकरेंसी के समर्थन में एक-दो नहीं बल्कि 17 बार पोस्ट किया गया था। राजभवन के अधिकारियों और सोशल मीडिया टीम ने ट्विटर की मदद से अकाउंट को रीस्टोर कर लिया है। पिछले कुछ घंटों के दौरान किए गए सभी संदिग्ध पोस्ट को हटा लिया गया है। अभी यह साफ नहीं हो पाया है कि यह साइबर अटैक कहां से हुआ था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *