April 24, 2026

प्रदेश प्रभारी पुनिया पहुंचे रायपुर, कांग्रेस संगठन की लेंगे बैठक, कल खैरागढ़ के लिए होंगे रवाना

0

पीएल पुनिया ने कहा कल गुरुवार को खैरागढ़ विधानसभा जाएंगे, जहां वे चुनाव की तयारियों का जायजा लेंगे।

उन्होंने कहा मुख्य चुनाव के बाद अब तक तीन उपचुनाव हो चुके हैं, तीनों में हम जीते हैं। उप चुनाव में भी हम भारी बहुमत से जीत रहे हैं।
कांग्रेस प्रदेश प्रभारी पीएल पुनिया ने कहा कि पहले प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यालय में बैठक होगी और विभिन्न मसलों पर चर्चा की जाएगी।

बैठक में संगठन के पदाधिकारी रहेंगे और अन्य तमाम लोग रहेंगे। उपचुनाव को लेकर कल खैरागढ़ जाऊंगा। कल वहां चुनाव की तैयारी की समीक्षा की जाएगी।

pl-punia

रायपुर। कांग्रेस प्रदेश प्रभारी पीएल पुनिया आज रायपुर पहुंचे हैं। पुनिया का रायपुर एयरपोर्ट में प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम, संचार विभाग प्रमुख सुशील आनंद शुक्ला समेत कांग्रेस के नेता गण ने स्वागत किया।

इस दौरान मीडिया से संवाद करते हुए पुनिया ने कहा आज प्रदेश कांग्रेस संगठन की समीक्षा बैठक होगी।

पीएल पुनिया ने कहा कल गुरुवार को खैरागढ़ विधानसभा जाएंगे, जहां वे चुनाव की तयारियों का जायजा लेंगे।उन्होंने कहा मुख्य चुनाव के बाद अब तक तीन उपचुनाव हो चुके हैं, तीनों में हम जीते हैं। उप चुनाव में भी हम भारी बहुमत से जीत रहे हैं।

कांग्रेस प्रदेश प्रभारी पीएल पुनिया ने कहा कि पहले प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यालय में बैठक होगी और विभिन्न मसलों पर चर्चा की जाएगी।

बैठक में संगठन के पदाधिकारी रहेंगे और अन्य तमाम लोग रहेंगे। उपचुनाव को लेकर कल खैरागढ़ जाऊंगा। कल वहां चुनाव की तैयारी की समीक्षा की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *