April 25, 2026

बीरगांव में 4 जनवरी को महापौर और सभापति का चुनाव

0

बीरगांव नगर निगम का पहला सम्मेलन 4 जनवरी को बुलाया गया है

Municipal-Corporation-Birgaon

रायपुर बीरगांव नगर निगम का पहला सम्मेलन 4 जनवरी को बुलाया गया है। इस दौरान निर्वाचित पार्षदों को शपथ दिलाई जाएगी। पहली सामान्य सभा में महापौर, सभापति और अपील समिति के सदस्यों का चुनाव किया जाएगा। रायपुर कलेक्टर इस सम्मेलन में पार्षदों को शपथ दिलाएंगे। जिन पार्षदों द्वारा शपथपत्र पर हस्ताक्षर किया जाएगा, वे ही महापौर और सभापति के चुनाव में भाग ले सकेंगे। जारी कार्यक्रम के अनुसार दोपहर 11.30 बजे महापौर और 2 बजे सभापति का चुनाव किया जाएगा।

आदेश की कॉपी

बता दें कि बीरगांव नगर निगम के 40 वार्डों के लिए हुए चुनाव में कांग्रेस के 19, भाजपा के 10, जकांछ के 5 और 6 निर्दलीय पार्षद जीते हैं। कांग्रेस का दावा है कि निर्दलियों के समर्थन से उनका महापौर बनना तय है। बताया जाता है कि पार्षदों को अपने पक्ष में लाने तोड़फोड़ की संभावनाओं को लेकर बीरगांव के कांग्रेस और निर्दलीय पार्षद अभी राजधानी से बाहर हैं। अब लोगों को पार्षदों के लौटने का इंतजार है।

ये हैं दावेदार

बीरगांव में महापौर के लिए नंदलाल देवांगन, कृपाराम साहू, पार्वती चंद्राकर के नाम दावेदार के रूप में सामने आए हैं। वहीं सभापति के लिए इकराम कुरैशी का नाम भी दावेदारों में सबसे आगे है। पिछले चुनाव में भाजपा ने यहां कब्जा किया था। अब सत्ता परिवर्तन के बाद कांग्रेस यहां पर बड़ी पार्टी के रूप में उभरी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *