घर में पढ़ने आई मासूम से छेड़छाड़, आरोपी मौलाना गिरफ्तार
छतीसगढ़ के बिलासपुर शहर (BILASPUR NEWS) के सिविल लाइन क्षेत्र में 10 साल की मासूम से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है।
बिलासपुर। छतीसगढ़ के बिलासपुर शहर (BILASPUR NEWS) के सिविल लाइन क्षेत्र में 10 साल की मासूम से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। आरोपित मौलाना ने घर में पढ़ने के लिए आई मासूम के साथ छेड़छाड़ की। इसकी शिकायत पर पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
सिविल लाइन थाना प्रभारी शनिप रात्रे ने बताया कि क्षेत्र में रहने वाली 10 साल की मासूम मोहल्ले में ही रहने वाले मौलाना बशीर के घर पढ़ने के लिए जाती थी। शुक्रवार की शाम भी मासूम मौलाना (BILASPUR NEWS) के घर पढ़ाई के लिए गई थी। इस दौरान मौलाना मासूम से छेड़खानी करने लगा। मासूम ने इसका विरोध किया। इस पर मौलाना ने उसे मारने की धमकी दी। इस पर मासूम रोते हुए अपने घर पहुंची। उसने घटना की जानकारी स्वजन को दी।
इस पर स्वजन उसे लेकर थाने पहुंचे। थाने में उन्होंने घटना की जानकारी दी। इस पर पुलिस ने जुर्म दर्ज (BILASPUR NEWS) कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी। इस बीच आरोपित अपने घर से फरार हो गया। स्वजन से पूछताछ के बाद आरोपित के संभावित ठिकानों पर दबिश दी। पुलिस ने मोहल्ले में ही घेराबंदी कर आरोपित को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपित को न्यायालय में पेश किया है।

