March 8, 2026

जानवर ने सीखा दी इंसानियत! मां ने पैरावट में छोड़ा, कुतिया ने पिल्लों के बीच रखकर की देखभाल

0

मुंगेली से एक घटना सामने आ रही है ये ऐसी घटना है जो मानवता को शर्मसार करने वाली है।

an_incident_that_embarrassed_mamta_came_to_light_1639900370

मुंगेली। मुंगेली से एक घटना सामने आ रही है ये ऐसी घटना है जो मानवता को शर्मसार करने वाली है। एक दिन की बच्ची को छोटे -छोटे पिल्लों के बिच मरने के लिए छोड़ दिया गया था। निर्मोही मां ने पैदा होने के बाद ही अपनी बच्ची को पिल्लों के बीच पैरावट में फेंककर चली गई। उसके बाद पिल्लों की मां वहां पहुंची और पूरी रात बच्ची की देखभाल करती रही। इस दौरान बच्ची को कोई नुकसान नहीं पहुंचाया है।

सुबह नवजात बच्ची सारिसताल के किसान भैयालाल के पैरावट में कुत्ते के बच्चों के बीच में मिली। ग्रामीण ने इसकी सूचना सरपंच को दी, इसके बाद यह मामला स्थानीय थाने पंहुचा। आमतौर पर कुत्तों के बीच नवजात मिलते हैं, तो उसे नोंच खाते हैं। मगर यहां पर एक कुत्ते ने जन्म देने वाली मां से से बेहतर इंसानियत दिखाई है। उस बच्ची को कोई नुकसान नहीं पहुंचाया बल्कि अपने पिल्लों के साथ कुतिया भी वहां बच्ची के साथ पड़ी रही।


यह पूरा मामला लोरमी थाना क्षेत्र का है। सारीसताल गांव में लोगों ने एक नवजात शिशु को पिल्लों के बीच पाया है। गांव के लोगों ने तुरंत इसकी जानकारी लोरमी पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। इसके बाद बच्चे को लोरमी स्थित मातृ शिशु अस्पताल में शिफ्ट किया गया। प्राथमिक उपचार के बाद इसे मुंगेली रेफर कर दिया गया है। वहीं, अभी तक बच्ची की मां सामने नहीं आई है। साथ ही किसी के खिलाफ कोई केस दर्ज नहीं हुआ है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed