March 11, 2026

DJ लगे पिकअप वैन और ट्रक की जोरदार भिड़ंत, 9 लोग घायल, 1की हालत गंभीर

0

जिले में पिकअप वैन और ट्रक के बीच जोरदार टक्कर हो गयी.

555-4.jpg-4

बालोद. जिले में पिकअप वैन और ट्रक के बीच जोरदार टक्कर हो गयी. इस हादसे में पिकअप सवार 9लोग घायल हो गए. जिनमे से एक की हालत गंभीर बताई जा रही है. पिकअप वैन में डिज़े लगा हुआ था.

जानकारी के मुताबिक हादसा बालोद के झलमला गोटिया चौकी के समीप हुआ है. घने कोहरे को हादसे की वजह बताई जा रही है.

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक 2 घण्टे की कड़ी मशक्कत के बाद क्रेन की मदद से गाड़ी को हटाया गया, जिसके बाद घायलों को बाहर निकाला गया. हादसे में पिकअप में सवार 9 लोग घायल हुए है. इसमें से 1 गंभीर रूप से घायल बताया जा रहा है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed