March 11, 2026

IFS एसोसिएशन के दीपावली मिलन कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल

0

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज राजधानी रायपुर स्थित राजीव स्मृति वन में आयोजित आईएफएस एसोसिएशन के दीपावली मिलन कार्यक्रम में शामिल हुए।

F742FBB5-FB91-41CC-B7CD-BF7E1715E400

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज राजधानी रायपुर स्थित राजीव स्मृति वन में आयोजित आईएफएस एसोसिएशन के दीपावली मिलन कार्यक्रम में शामिल हुए। मुख्यमंत्री ने कहा कि विगत तीन वर्षों में वन विभाग की शासकीय योजनाओं के क्रियान्वयन और लोगों तक उनके लाभ पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका रही है, जो कि सराहनीय है। इस तारतम्य में उन्होंने छत्तीसगढ़ के चार चिन्हारी नरवा गरवा घुरवा बाड़ी का भी उल्लेख करते हुए बताया कि इसे दूरस्थ अंचल में निवासरत वनवासियों को भी जोड़कर आगे बढाया जा रहा है जिसमें वन विभाग की भी महत्वपूर्ण भागीदारी रही है।

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने अधिकारियों और उनके परिवारजनों को दीपावली मिलन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी। इस अवसर वन सेवा अधिकारियों ने मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुति दी। इस अवसर पर वनमंत्री मोहम्मद अकबर, छत्तीसगढ़ खनिज विकास निगम के अध्यक्ष गिरीश देवांगन, मुख्यमंत्री के सलाहकार प्रदीप शर्मा, प्रमुख सचिव वन मनोज पिंगुआ, प्रधान मुख्य वन संरक्षक एवं वन बल प्रमुख राकेश चतुर्वेदी सहित भारतीय वन सेवा के अनेक अधिकारी और उनके परिवारजन उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed