March 6, 2026

मध्य प्रदेश में अब रविवार को नहीं रहेगा लॉकडाउन : मिश्रा

0

भोपाल, 31 अगस्त (भाषा) मध्य प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने सोमवार को कहा कि मध्य प्रदेश में अब रविवार को लॉकडाउन नहीं रहेगा। इसे समाप्त कर दिया गया है। मिश्रा ने यहां संवाददाताओं को बताया, ‘‘आज से रविवार का लॉकडाउन प्रदेश में नहीं रहेगा। रविवार का लॉकडाउन भी ‘अनलॉक-4’ में समाप्त किया जा रहा है।’’ हालांकि, मिश्रा ने कहा कि निषिद्ध क्षेत्र जहां पर होगा, सिर्फ वहां पर लॉकडाउन लग सकता है। बाकी कहीं भी लॉकडाउन नहीं होगा। उन्होंने कहा कि यह भी निर्णय लिया गया कि अब उद्योगों को 100 प्रतिशत क्षमता के साथ संचालित किया जा सकेगा। मिश्रा ने बताया कि अब प्रदेश में आने-जाने के लिए ई-पास की जरूरत नहीं होगी। उन्होंने कहा कि धार्मिक स्थानों एवं शॉपिंग मॉल को खोल दिया गया है। मिश्रा ने बताया कि इसके अलावा, 21 सितंबर से 9वीं से लेकर 12वीं तक के छात्र परामर्श लेने के लिए स्कूल जा सकेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed