March 8, 2026

Breaking: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ईश्वर सिंह चौहान का निधन, पार्टी को लगा बड़ा झटका

0
-ishwar_singh_chauhan15
भोपाल| दुखियों के मसीहा कहलाने वाले कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ईश्वर सिंह चौहान का रविवार देर रात निधन हो गया। वह करीब 70 साल के थे। वहा कोरोना संक्रमण से ग्रस्‍त हो गए थे बता दें की बीते दो महीने से शहर के एक निजी अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था।
ईश्वर सिंह चौहान शुरुआत में पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय अर्जुन सिह से जुड़े। इसके बाद पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह और पूर्व मंत्री पीसी के कट्टर समर्थक रहे। दिग्विजय सिंह के शासन काल में साल 1998 से 2003 तक भोपाल विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष रहे। एक बार पार्षद भी रहे। वर्तमान में कांग्रेस झुग्गी-झोपड़ी प्रकोष्ठ के प्रदेशाध्‍यक्ष थे।
ईश्वर सिंह चौहान के निधन की खबर फैलते ही शहर में झुग्गी-झोपड़ियों में रहने वाले लोगों में शोक की लहर दौड़ गई।वहीँ शनिवार को बागसेवनिया शिव मंदिर में गोविंदपुरा कांग्रेस के श्रमिक नेता दीपक गुप्ता सहित स्थानीय कांग्रेस नेताओं ने ईश्वर सिंह चौहान के स्वास्थ्य लाभ के लिए शिवजी की पूजा-अर्चना भी की थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed