April 26, 2026

एक बार फिर पुनः शुरू होने जा रहा है “रामायण”, क्या देश में लगेगा लॉकडाउन?

0
download (69)

मुंबई। देश में एक बार फिर कोरोना अपना कहर बरपा रहा है। ऐसे में कई जगहों पर लॉकडाउन लगाया जा चूका है और बहुत से जगहों पर लॉकडाउन लगाए जाने की संभावना है। पिछले साल के लॉकडाउन में लोगों के मनोरंजन के लिए फेमस सीरियल “रामायण” का पुनः प्रसारण किया गया था।

उसी तरह इस बार के लॉकडाउन में फिर से “रामायण” का प्रसारण किया जाएगा। बता दें कि रामानंद सागर की रामायण पिछले साल लॉकडाउन के समय में जब शुरू हुई थी तो इसने छोटे पर्दे पर टीआरपी के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए थे। दर्शकों की डिमांड पर एक बार फिर से रामायण शुरू होने वाली है। इसे स्टार भारत पर शाम 7:30 बजे टेलीकास्ट किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *