March 12, 2026

राजधानी रायपुर में फिर से कंटेनमेंट जोन की आहट, क्या लगेगा लॉकडाउन

0
images (20)

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में कोरोना का खतरा बढ़ने के बाद प्रशासन ने पिछले साल की तरह कंटेनमेंट जोन बनाने की तैयारी कर ली है।अमलीडीह, समता कालोनी रामकुंड, डीडी नगर डंगनिया, पचपेड़ी नाका, अवंति विहार, खम्हारडीह, मोवा, टाटीबंध, कटोरा तालाब और राजेंद्र नगर वह 10 इलाके हैं, जहां पिछले 15 दिन से लगातार कोरोना के केस निकल रहे हैं, इसलिए सबसे पहले इनमें से ही कंटेनमेंट जोन बनेंगे।

आखिरी कंटेनमेंट जोन एक अपार्टमेंट में बना था, जहां एक परिवार से 4 पाजिटिव निकले थे।हालांकि इस बार कंटेनमेंट जोन में उतनी सख्ती नहीं रहेगी, जैसी पिछली बार थी। प्रशासन ने किसी भी इलाके में कंटेनमेंट जोन के लिए जो मापदंड तय किए हैं, उसके तहत इसके लिए 500 मीटर के दायरे में कम से कम 50 केस होना चाहिए।रायपुर सीएमओ मीरा बघेल के मुताबिक इन इलाकों में कंटेनमेंट जोन 500 मीटर के दायरे में माइक्रो लेवल पर ही बनाए जाएंगे।दरअसल रायपुर में पिछले दस दिन में कोरोना के 1886 से अधिक केस मिल चुके हैं। इसमें भी 32 फीसदी से ज्यादा केस यानी (600 से अधिक) केवल शहर के उन एक दर्जन इलाकों से आए हैं जिनमें ये चिन्हित इलाके भी शामिल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed