March 10, 2026

छत्तीसगढ़ के इन जिलों में जोरदार बारिश के आसार, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

0
download

रायपुर। पिछले कुछ दिनों से छत्तीसगढ़ के मौसम में काफी बदलाव देखने को मिल रहा है। कहीं तेज धूप तो कहीं तेज हवाओं के साथ काले बादल नजर आ रहें हैं।

वहीं, अब छत्तीसगढ़ में मौसम विभाग ने 48 घंटे का अलर्ट जारी किया है। आपको बता दें, छत्तीसगढ़ मौसम विभाग ने प्रदेश में आरेंज अलर्ट जारी करते हुए जोरदार बारिश के साथ ओला गिरने और व्रजपात की भी चेतावनी जारी की है।

मौसम विभाग ने जिन जिलों के लिए आरेंज अलर्ट जारी किया है, उसमें बलरामपुर, सरगुजा, सूरजपुर, जशपुर, बिलासपुर, पेंड्रा रोड, कोरबा, मुंगेली, कवर्धा, बेमेतरा जिला शामिल हैं। हालांकि इसके अलावे भी कई जिलों में मौसम में बदलाव की वजह से तापमान में गिरावट आयेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed