March 12, 2026

VIDEO: बाघ की खाल सहित 5 पुलिसकर्मी और 3 स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी गिरफ्तार

0
IMG_20210312_133450

संवाददाता : विजय पचौरी

जगदलपुर। जगदलपुर में बाघ की खाल के साथ पांच पुलिसकर्मी सहित 3 स्वास्थ्य कर्मी को गिरफ्तार किया है।

देखें वीडियो:

मुखबिर से सूचना मिली थी कि कुछ लोग बाघ की खाल लेकर जगदलपुर आए हुए हैं एक टीम गठित की गई आरोपियों को पकड़ने के लिए रात भर ऑपरेशन चलाया गया और सुबह 3:30 बजे इन सभी लोग को बाघ की खाल सहित गिरफ्तार किया गया।

मां दंतेश्वरी मंदिर के पास से एक गाड़ी से बाघ की खाल के साथ 8 आरोपियों के गिरफ्तारी के लिए रात भर ऑपरेशन चलाया गया और गिरफ्तार किया गया है ।

बाघ के शिकार और उनके खाल की तस्करी में पुलिसकर्मी और स्वास्थ्य कर्मी भी शामिल हैं गिरफ्तार किए गए बीजापुर के अनिल कुमार, राकेश, पवन कुमार, अरुण मोड़ीया, बाबूलाल मजजी के अलावा दंतेवाड़ा के हरप्रसाद गावड़े सुरेश कुमार और जगदलपुर के भोजराज ठाकुर शामिल है।

इस मामले पर मुख्य वन संरक्षक एके श्रीवास्तव का कहना है कि मुखबिर की सूचना पर यह कार्रवाई की गई है। सभी लोग की गिरफ्तारी कर ली गई है। मामले की जांच अभी चल रही है, पुलिस ने भी इस मामले को गंभीरता से लिया है और जांच कर रहे हैं।

बाइट : एके श्रीवास्तव (मुख्य वन संरक्षक, वन्य प्राणी)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed