March 10, 2026

VIDEO: धारदार हथियार से PWD के टाइम कीपर की हत्या, गृहमंत्री के दौरे से पहले हुई इस मामले से इलाके में हड़कंप… पुलिस जांच में जुटी

0
IMG_20210312_131049

बेमेतरा। बेमेतरा जिले में आज गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू का दौरा है पहले ही उनके ही विभाग पीडब्ल्यूडी के टाइम कीपर गणेश सिंह वर्मा के अज्ञात व्यक्ति द्वारा धारदार हथियार से हमला कर दिनदहाड़े हत्या कर दी ।

देखें वीडियो:

हत्या शहर से लगे हुए हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी पिकरी में हुआ है जिससे पूरे बेमेतरा शहर में सनसनी फैल गया । घटना की जानकारी जैसे ही पुलिस को लगी एडिशनल एसपी सिटी कोतवाली सहित पुलिस के तमाम आला अधिकारी मौके पर पहुंच जांच में जुट गई है ।

मामले में एडिशनल एस पी विमल वैस का कहना है कि यह घटना उस वक्त हुआ जब पीडब्ल्यूडी में टाइम कीपर के पद पर पदस्थ गणेश सिंह वर्मा अपने लड़के को हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी पीकरी में छोड़ कर अपने काम पर रेस्ट हाउस जा रहे थे । तभी किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा इन पर धारदार हथियार से हमला कर दिया जिससे उसकी घटनास्थल पर मौत हो गई घटना के बाद से पुलिस मौके पर पहुंच गई है ।

फिलहाल जांच शुरू कर दी है जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा । आपको बता दें कि प्रदेश के गृह एवं पीडब्ल्यूडी मंत्री ताम्रध्वज साहू आज बेमेतरा शहर के दौरे पर रहेंगे ऐसे में उसके दौरे से ठीक पहले दिनदहाड़े हुई हत्या ने पुलिस प्रशासन की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

बाईट 1 :- विमल वैस ( ASP बेमेतरा )

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed