April 26, 2026

पुलिस ने दो मुर्गों को किया गिरफ्तार, कर रहे हैं रिहाई का इंतज़ार… आरोप जान चौक जाएंगे आप

0
download (8)

तेलंगाना। तेलंगाना के खम्मम के एक जेल में दो मुर्गे पिछले 25 दिनों से जेल में बंद हैं और अपनी रिहाई का इंतजार कर रहे हैं। बात दें, ये सुनने में थोड़ा अजीब हैं लेकिन कुछ सट्टेबाजों के चलते इन मुर्गों को पकड़कर जेल में डाला गया हैं।मिली जानकारी के मुताबिक जिन सट्टेबाजों को इन मुर्गों के साथ पकड़कर लाया गया था, वो तो जमानत पर छूट गए लेकिन ये मुर्गे जेल में रह गए।

पूरा मामला:

संक्राति त्योहार के दौरान मुर्गों की लड़ाई का खेल चल रहा था, इस पर सट्टेबाजी हो रही थी। पुलिस ने इन सट्टेबाजों पर छापेमारी की और मौके से दस लोगों को गिरफ्तार किया। इसी के साथ पुलिस ने दो मुर्गे और बाइक भी जब्त की।  पुलिस का कहना है कि इन मुर्गों को सिर्फ मामले की सुनवाई के बाद ही छोड़ा जा सकता है। मुर्गों को छोड़ने के आदेश मिलने के बाद इनकी बोली लगेगी और जो जितनी ज्यादा बोली लगाएगा उनको ये दोनों मुर्गे दे दिए जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *