March 10, 2026

VIDEO: सुदूर वनांचल क्षेत्र में पहुंचे विधायक बृहस्पति सिंह, नक्सल प्रभावित इलाकों का किया दौरा

0
index

संवाददाता :  सूरज गुप्ता

बलरामपुर। रामानुजगंज जिले के सरगुजा विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष एवं विधायक बृहस्पति सिंह के द्वारा आज सीतारामपुर पाठ जैसे सुदूर नक्सल प्रभावित इलाकों का दौरा किया गया। दौरा के दौरान सीतारामपुर पाठ में एक कार्यक्रम को संबोधित किया गया। यह आम जनता को संबोधित करते हुए क्षेत्र के समस्याओं से रूबरू हुए।

https://www.youtube.com/watch?v=7OJ5-i9JK04

बलरामपुर रामानुजगंज के विधायक बृहस्पति सिंह लगातार अपने जनसंपर्क अभियान के तहत लोगों से रूबरू हो रहे हैं। इसी दौरान आज विधायक बृहस्पति सिंह के द्वारा सीतारामपुर पाठ जो किसी समय में नक्सलियों के लिए गढ़ माना जाता था।उस क्षेत्र का सपरिवार दौरा किए। दौरा के दौरान वहां की स्थानीय लोगों से समस्याओं के बारे में रूबरू हुए लोगों ने अपनी समस्याओं को बताते हुए पानी बिजली जैसी समस्याओं की मांग रखी। साथ ही साथी व युवा वर्गों के द्वारा रोजगार के लिए भी बात कही गई जिस पर विधायक बृहस्पति सिंह ने ग्राम वासियों को अस्वस्थ कराया कि आपके यहां जल्द से जल्द पेयजल की व्यवस्था कराई जाएगी।

वहीं रही रोजगार की बात तो रोजगार को लेकर उपाय ढूंढने के प्रयास किए जाएंगे ।उन्होंने गांव वासियों से चाय की खेती के संबंध में अपनी बात रखते हुए कहा कि अगर यहां पर चाय की खेती की जाती है तो रोजगार की अच्छी संभावनाएं होंगी उन्होंने कहा इसको लेकर वह अपने शीर्ष नेतृत्व कर रहे लोगों से बात करेंगे और जल्द से जल्द कोशिश करेंगे कि यहां पर चाय की खेती शुरू हो ताकि यहां के लोगों को एक अच्छा रोजगार मिल सके और हमारा सीतारामपुर पाठ हरियाली से भरा हुआ हो जिसकी पूरे प्रदेश में एक अलग पहचान हो।

प्रदेश में धान खरीदी को लेकर  भारतीय जनता पार्टी की सरकार पर जमकर निशाना साधा है  उन्होंने कहा  जिन जिन जगहों पर बीजेपी की सरकार है वहां के किसानों के द्वारा ₹12 धान बेचा जा रहा है।  लेकिन छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार किसानों की है इसलिए  किसानों से ₹25 किलो के मूल्य पर धान खरीद रही है । इतना ही नहीं  केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि जहां किसानों  द्वारा दिल्ली सरकार को घेर कर रखा हुआ है। उन्होंने कहा कि जहां इनकी की सरकारी हैं वहां किसानों का बुरा हाल है वहां के किसान ₹12 किलो तक धान बेचने पर मजबूर है । वहीं छत्तीसगढ़ में  धान की  बढ़ती कीमत को देखते हुए केंद्र सरकार ने  राज्य सरकार पर भी दबाव बनाने की कोशिश की गई कि अगर आप एक रुपए भी ज्यादा  मूल्य पर धान खरीदते हैं  तो आपके द्वारा  चावल नहीं खरीदा जाएगा जिसके बावजूद छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री की भूपेश सरकार ने  किसान न्याय योजना लागू करते हुए किसानों के हित में  कार्य करना शुरू किया और किसानों से वादे के अनुसार समर्थन मूल्य पर धान की खरीदी शुरू हो गई ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed