March 8, 2026

VIDEO: मशरूम ने दिया लोगों को काम, बना बड़ा आय का जरिया

0
cats

संवाददाता : विजय पचौरी

जगदलपुर। छत्तीसगढ़ जगदलपुर बस्तर में इन दिनों मशरूम की कई दुकानें खुल चुकी है जिन लोगों के पास कोई काम नहीं था उनके लिए मशरूम एक आय का साधन बन चुका है लॉक डाउन होने के बाद कई लोग के पास काम नहीं था लोगों ने मशरूम बेचना शुरू कर दिया है।

https://www.youtube.com/watch?v=v9nSu5MI22o

रायपुर से प्रतिदिन 25 से 30 पेटी जगदलपुर पहुंचती है एक पेटी में 50 पैकेट मशरूम होता है जिसकी कीमत अट्ठारह सौ रुपए है एक पेटी मशरूम बेचने से 25 सौ रुपये बनते हैं जिस से जगदलपुर के लोगों को अच्छी खासी कमाई हो रही है और उन्हें घर चलाने में आसानी हो रही है जगदलपुर शहर के सड़क के किनारे कई दुकानों में मशरूम बिकते दिखा रहा है और बड़े शौक से इसे लोग खरीद कर खा भी रहे हैं ।

प्रतिदिन ताजा मशरूम मिलने से लोग इसके दीवाने को चले हैं लोगों को ताजे मशरूम तो मिल ही रहे हैं मशरूम ने जगदलपुर के लोगों को व्यापार भी दिया है मशरूम की कई दुकानें जगदलपुर शहर में देखने को मिल रही हैं व्यापारियों का कहना है कि मशरूम का व्यापार मिलने से उन्हें काम तो मिला ही है घर चलाने में आसानी भी हो रही है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed