March 7, 2026

VIDEO: पूर्व सरपंच के बेटे ने 8 लाख रूपए में दिया सरपंच को मरने की सुपारी, आरोपी पहुंचे जेल

0
index

संवाददाता – सूरज कुमार

बेमेतरा। छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले में भाजपा नेता व सरपंच की हत्या करने के लिए सुपारी दिये जाने का मामला सामने आया है। सरपंच को जान से मारने की सुपारी उनके ही उपसरपंच और पूर्व सरपंच के बेटे ने दिया है।

https://www.youtube.com/watch?v=n5ZfZSOhgsc

पूरा मामला बेमेतरा जिला के साजा थाना क्षेत्र के ग्राम सूरजपुरा का है, जहां के सरपंच बलराम पटेल ने 20 अक्टूबर 2020 को साजा थाने में लिखित शिकायत की थी कि वह ग्राम पंचायत सूरजपुरा में सरपंच निर्वाचित हुआ है। साथ ही साथ वह भाजपा में बिरला मंडल का अध्यक्ष भी है।

पीड़ित सरपंच के मुताबिक, गांव के लोग उनकी प्रतिष्ठा से जलन और दुश्मनी रखते हैं। उन्होंने लिखित शिकायत में यह भी बताया है कि गांव के ही उपसरपंच राकेश पटेल और पूर्व सरपंच के पुत्र सोनू वर्मा ने उनको जान से मारने के लिए सुपारी दी है। जिसके लिए उन्होंने पास के गांव डोंगीतराई के नीलेश राजपूत के पास बकायदा उनकी हत्या करने वाले को 8 लाख रुपये देने की बात कही गई। लगभग 2 महीने बाद पुलिस ने मामले में संज्ञान लिया और आरोपी उप सरपंच और पूर्व सरपंच के बेटे को गिरफ्तार कर 151 धारा के तहत प्रतिबंधक कार्रवाई करते हुए जेल भेज दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed