April 27, 2026

राजधानी में नाबालिग से शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार

0
WhatsApp-Image-2020-12-12-at-5.42.30-AM

रायपुर: राजधानी में पिछले माह नवंबर में अपराध का ग्राफ तेजी से बढ़ा था हालांकि पुलिस ने कार्यवाही करते हुये आरोपियों को सलाखों के पीछे भेजा था। इस माह के शुरू से ही फिर से अपराध बढ्ने लगे हैं। रायपुर में नाबालिक को शादी का झांसा देकर घर से भगा दुष्कर्म की घटना को अंजाम देने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ़्तार कर लिया है।

बता दें मामला गुढ़ियारी थाना क्षेत्र का है जहां आरोपी रोशन साहू 8 दिसंबर को नाबालिक युवती को घर से भगा ले गया था। आरोपी ने नाबालिक को बहला-फुसलाकर दुष्कर्म की घटना को भी अंजाम दिया। मामले की जांच में जुटी पुलिस टीम ने 2 दिनों के अंदर ही नाबालिक को ढूंढ निकाला और आरोपी आरोपी रोशन साहू के खिलाफ IPC की धारा 363, 366, 376 व पोक्सो एक्ट की धारा 4 के तहत अपराध दर्ज किया और गिरफ़्तार करके उक्त कार्यवाही शुरू किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed