March 12, 2026

14 साल के नाबालिग लडक़े ने चुराया लिया प्लेन

0
index

अमेरिका: आपने कार या बाइक चोरी की तो कई खबरें सुनी होंगी, लेकिन क्या आपने कभी प्लेन चोरी की खबरें सुनी हैं? लेकिन यह सच है। अमेरिका के दो लडक़ों ने कार या बाइक नहीं बल्कि पूरी प्लेन ही चुरा ली थी। वो भी 14-15 साल के लडक़ों ने। आप सोच रहे होंगे कि यह किसी हॉलीवुड मूवी का सीन था, लेकिन यह कोई हॉलीवुड मूवी का सीन नहीं था बल्कि ये एक सच्ची घटना थी। ये घटना अमेरिका के उटाह शहर में हुई थी। दो लडक़ों को प्लेन चुराने के आरोप में पुलिस ने गिरफ्तार किया थी। इस घटना के आठ घंटे के बाद अधिकारियों ने बताया था कि एक एयरप्लेन चोरी कर लिया गया है। पुलिस ने बताया था कि सीसीटीवी फुटेज को देखने के बाद पता चला कि 14 और 15 साल के दो लडक़ों ने इस हैरान करने वाली चोरी की घटना को अंजाम दिया। पुलिस ने बताया था कि यह कोई बड़ा पैसेंजर एयरप्लेन नहीं बल्कि छोटे साइज का एयर क्राफ्ट था। पुलिस अधिकारियों ने बताया था कि दोनों लडक़े पहले ट्रैक्टर से प्लेन तक पहुंचे थे। इ

सके बाद उन्होंने सिंगल इंजन वाली एक एयरक्राफ्ट चुराई और उसे उड़ा ले गए थे। वहां मौजूद लोगों ने तब आश्चर्यचकित होते हुए बताया था कि प्लेन को चुराकर दोनो लडक़े इसे एक बड़ी पैसेंजर एयरप्लेन स्-40 के नीचे से उड़ाते हुए गायब हो गए थे। अधिकारियों ने तब बताया था कि दोनों लडक़ों ने इसे चोरी करने के बाद इसे वर्नल एयरपोर्ट पर लैंड कराया था। इस घटना की जानकारी सोशल साइट फेसबुक पर वायरल होने के बाद दुनिया के लोग हैरान रह गए थे। इस घटना को फेसबुक पर हजारों लोगों ने शेयर किया था। लोगों ने वहां की सिक्योरिटी पर सवाल उठाया था। कई लोगों ने लडक़ों की हिम्मत को शानदार बताया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed