April 25, 2026

ऑक्सी जोन हेतु बलिदान हुई 70 दुकानों के लिए छाबड़ा ने मांगा व्यवस्थापन

0
ऑक्सी जोन हेतु बलिदान हुई 70 दुकानों के लिए छाबड़ा ने मांगा व्यवस्थापन

रायपुर! छत्तीसगढ़ राज्य अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष महेंद्र छाबड़ा ने आज मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को पत्र सौंपते हुए ऑक्सी जोन निर्माण के समय खालसा स्कूल के सामने से ध्वस्त की गई 70 दुकानों के व्यवस्थापन की मांग की, जिसपर मुख्यमंत्री जी ने नगरीय प्रशासन मंत्री शिव डहरिया चर्चा कर शीघ्र चयनित स्थल पर व्यवस्थापन की बात कही।
ज्ञात हो की ऑक्सी जोन के निर्माण के समय खालसा स्कूल की 70 दुकानें ध्वस्त कर दी गई थीं जिसके बाद से ही इन 70 परिवारों के सामने जीविकोपार्जन का संकट खड़ा हो गया था जिसका निराकरण आज पर्यंत होना शेष है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *