June 10, 2026

उज्ज्वला योजना सिलेंडर में सब्सिडी कटौती से 38 लाख लाभार्थियों पर महंगाई की दोहरा मार – प्रवक्ता ठाकुर

0
IMG-20260609-WA0023

रायपुर – उज्ज्वला योजना में सब्सिडी वाली सिलेंडर की संख्या 9 से घटाकर 4 करना महंगाई से लड़ रही जनता पर कुठाराघात करार देते हुये प्रदेश कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि उज्ज्वला योजना के तहत सब्सिडी युक्त सिलेंडर की संख्या 9 से घटाकर 4 करने के निर्णय को केंद्र सरकार वापस ले। पहले उज्ज्वला योजना के तहत एक साल में 12 सब्सिडी युक्त सिलेंडर दिए जा रहे थे जिसे कम कर 9 किया गया था, अब 4 सिलेंडर किया गया है। निर्णय गरीब जनता के ऊपर महंगाई की डबल मार है। इससे प्रदेश के 38 लाख से अधिक उज्ज्वला योजना के लाभार्थी पर व्यव भार बढ़ेगा। उनकी गृहस्थ प्रभावित होंगे। रसोई गैस की बढ़ी कीमत के बाद लाभार्थी सिलेंडर साईड में रखकर चूल्हा से खाना बना रहे है। अब सब्सिडी कटौती के बाद और बुरी स्थिति होगी, घर-घर धुंआ होगा, महिलाओं की स्वास्थ्य खराब होगी। सरकार पहले गरीबों को रसोई गैस देने के नाम से मध्यमवर्गीय एवं उच्चवर्ग के लोगों को सिलेंडर में मिल रही छूट को त्याग करने की अपील किया था ताकि गरीब परिवार को सब्सिडी युक्त सिलेंडर दिया जा सके, अब उज्ज्वला योजना में सिब्सिडी खत्म करना। सभी वर्गों के साथ धोखा है। इससे सरकार की नियम में खोट नजर आ रही है। सब्सिडी खत्म करने साजिश उजागर हो गई है।

प्रदेश कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि भाजपा ने मोदी की गारंटी बताकर विधानसभा चुनाव में प्रत्येक परिवार को 500 रु. में सिलेंडर देने का वादा किया था जो अब तक अधूरा है। अब सामान्य वर्ग के सिलेंडर में सब्सिडी कटौती के बाद उज्ज्वला योजना के सिलेंडर में सब्सिडी खत्म करना जनता के साथ धोखा है। रसोई गैस के दाम में लगातार बढ़ोतरी की जा रही है। सब्सिडी कम की जा रही है। महंगाई आसमान छू रही है। लोगों की आय कम हो गई है, खर्चा बढ़ गया है, रोजगार संकट है, ऐसे में सरकार को रसोई गैस की सब्सिडी राशि में बढ़ोतरी करनी चाहिए ताकि जनता पर महंगाई की मार कम पड़ सके। लेकिन सरकार का मकसद जनता को मिलने वाली सारी रियायत को खत्म कर सिर्फ वसूली करना बन गया है। कांग्रेस मांग करती है उज्जवला योजना में पूर्व से मिलनी वाली सब्सिडी जारी रखी जाये।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed