पेपर लीक के लिए जिम्मेदार मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से इस्तीफ़ा मांग रहे एनएसयूआई नेताओं पर एफआईआर अलोकतांत्रिक- कांग्रेस
रायपुर – एनएसयूआई नेताओ पर एफआईआर को भाजपा की तानाशाही करार देते हुए प्रदेश कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि एनएसयूआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद जाखड़ एवं एनएसयूआई प्रदेश अध्यक्ष नीरज पांडेय के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने बिलासपुर में पेपर लीक के लिये जिम्मेदार केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान की इस्तीफा की मांग को लेकर शान्तिपूर्ण ढंग से आन्दोलन किया।जिसे घबराई भाजपा सरकार ने एनएसयूआई नेताओ और कार्यकर्ताओं पर पहले लाठीचार्ज करवाया अब उनके खिलाफ फर्जी आरोप लगाकर एफआईआर दर्ज किया गया।ये भाजपा सरकार की तानाशाही है ये लोकतंत्र की हत्या है।पेपर लीक पीड़ितों की आवाज को बलपूर्वक कुचलने की कोशिश की जा रही है। एनएसयूआई पेपर लीक पीड़ितों के लिए न्याय मांग रहा है।पेपर लीक के लिए जिम्मेदार मंत्री और अन्य लोगो पर कार्यवाही की मांग की जा रही है जिससे भाजपा डरी हुई है पेपर लीक के लिए जिम्मेदार केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को बचाने डबल इंजन की सरकार किस हद तक जा सकती है ये बिलासपुर में प्रदेश ने देखा है।लाठीचार्ज में 50 से अधिक लोग घायल हुए गम्भीर चोट आयी।
प्रदेश कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि भाजपा सरकार की तानाशाही से एनएसयूआई न डरेगी न झुकेगी पेपर लीक पीड़ितों की आवाज मुखरता से उठायेगी।जब तक पेपर लीक के लिए जिम्मेदार मंत्री धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा नही दे देते।भाजपा सरकार पेपर लीक के जिम्मेदारों को बचाने के बजाये पीड़ितों की आवाज सुने। पेपर लीक से सवा करोड़ युवा पीड़ित हुए है।सदमे है आत्मघाती कदम उठा रहे है उनका मनोबल टूटा है इसकी जिम्मेदारी भाजपा सरकार की है।पेपर लीक पीड़ितों को न्याय मिलना चाहिए।एनएसयूआई नेताओ पर दर्ज एफआईआर वापस लिया जाये।

