May 28, 2026

ट्रेड लायसेंस नही बनने के कारण 50 हजार से अधिक लोग अपना रोजगार शुरू नही कर पा रहे – प्रवक्ता ठाकुर

0
IMG-20260527-WA0026

रायपुर – प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि भाजपा सरकार ने गुमास्ता लाइसेंस को बंद कर व्यापार व्यवसाय के लिए ट्रेड लायसेंस लेना अनिवार्य कर दिया लेकिन ट्रेड लायसेंस देने की व्यवस्था दुरुस्त नही किया जिसका खामियाजा बेरोजगार युवाओं को भुगतना पड़ रहा है।चिप्स की लापरवाही के चलते 50 हजार से अधिक लोगो को स्वंय का रोजगार शुरू करने ट्रेड लाइसेंस नही मिला।हजारों लोगों का लाइसेंस नवीनीकरण नही हुआ है।कांग्रेस सरकार में लाइफ टाइम गुमास्ता व्यवसाय शुरू करने दिया जाता था।निकाय पर इसकी जिम्मेदारी थी।आसानी से गुमास्ता बन जाता था।भाजपा सरकार की मुनाफाखोरी की नीति ने गुमास्ता को बंद कर नया नियम बना दिया।अब ट्रेड लाइसेंस के लिए प्रति फिट फीस ली जा रही है।अलग अलग निकायों में फीस अलग अलग है।फेरीवाला, खोमचा वाला चलित वाहन में व्यवसाय करने वालो को भी ट्रेड लाइसेंस अनिवार्य किया गया है ।लेकिन ट्रेड लाइसेंस बनाने की सिस्टम आज भी अपडेट नही है।अधिकारियों ,कर्मचारियों एवं च्वाईस सेंटर वालों की ट्रेनिंग भी नही हुई है सिर्फ आवेदन लिया जा रहा है।

प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा सरकार के पास जब ट्रेड लाइसेंस देने की पूरी तैयारी नही थी तो गुमास्ता देने की प्रक्रिया को बंद क्यो किया गया?सरकारी तंत्रों की नाकामी आखरी व्यापारी क्यों भुगते?कांग्रेस मांग करती है ट्रेड लाइसेंस देने की साफ्टवेयर को तुरंत अपडेट किया जाये। अधिकारी कर्मचारियों एवं च्वाईस सेंटर संचालकों की ट्रेनिंग तत्काल की जाये।ट्रेंड लाइसेंस के आवेदनकर्ताओं को रोजगार शुरू करने की अनुमति दी जाये।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *